Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबड़ा मंगल पर जगह-जगह हुआ भंडारे का आयोजन

बड़ा मंगल पर जगह-जगह हुआ भंडारे का आयोजन

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। ज्येष्ठ मास के चौथे बड़े मंगलवार पर शंकरलाल केशरी नई बाजार, जितेंद्र अग्रवाल स्टेशन रोड, सतरंगी ग्रुप काली मंदिर, संदीप कसेरा नईगंज व मोहित ऊमरवैश्य सब्जी मंडी आदि लोगों की ओर से जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का शुभारंभ सुंदरकांड व रामचरितमानस के साथ प्रभु हनुमान व भगवान राम दरबार की आरती उतारकर कर किया गया। सुबह से ही जगह जगह पूजा पाठ से शुरू हुआ भंडारा जो देर शाम तक चलता रहा। चौथे मंगलवार को आयोजकों ने पूड़ी सब्जी, बुनिया पूड़ी, आग का रस, चना हलुआ, ठंडई, छोला चावल, लड्डू व शरबत आदि का हनुमान को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर सिद्धार्थ अग्रवाल, विवेक केशरी, सुरेश सोनी, राजकुमार जायसवाल काजू, आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, विपिन ऊमरवैश्य, मनोज जायसवाल, सुनील केशरी, रंजीत भोजवाल, आदित्य गुप्ता, रमेश भोजवाल, संदीप कसेरा, लकी सोनी, हर्ष गुप्ता, सन्तोष गुप्ता, मनोज ऊमरवैश्य, सोनू साहू, पिंटू ऊमरवैश्य, नवरत्न कुमार, संदीप केसरी, राजकुमार ऊमरवैश्य व शंकर लाल केशरी आदि लोग भंडारे को सफल बनाने में लगे रहे।

Share Now...