― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरबच्चों ने नुक्कड़ नाटक कर बाल मजदूरी का किया बहिष्कार

बच्चों ने नुक्कड़ नाटक कर बाल मजदूरी का किया बहिष्कार

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के बराई गांव के मुसहर बस्ती में अन्तराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर आस्था महिला एवं बाल विकास संस्थान के तहत बच्चो ने नुक्कड़ नाटक करके बाल मजदूरी का बहिष्कार कर शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने को लेकर लोगो को जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए आस्था महिला एवं बाल विकास संस्थान के प्रबंधक संतोष पाण्डेय ने बताया कि ईंट भट्ठे पर काम करने वाले बच्चे आज बालश्रम का विरोध कर धीरे-धीरे शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ रहे है। आस्था महिला एवं बाल विकास संस्थान जौनपुर के द्वारा अनौपचारिक शिक्षण केंद्र के माध्यम से निरंतर शिक्षा प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बराई मुसहर समुदाय में पिछले पांच साल में कुल 130बच्चें बच्चीयों को आठवीं तक की शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा गया। पहले बाल-विवाह होता था अब उसका भी समापन धीरे-धीरे होने के साथ ही अब प्रत्येक बालिका का विवाह 18वर्ष पूर्ण होने के बाद ही होता है। संस्थान के द्वारा लगभग 10गांवों के मुसहर बस्तियों में अभियान के तहत रैली निकालने के साथ ही बच्चो ने नुक्कड़ नाटक कर बाल मजदूरी का बहिष्कार करने का संदेश दिया।इस कार्यक्रम की मुख्य कार्यकर्ता अंतिमा बनवासी और रोहित बनवासी ने संस्था के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने का बीड़ा उठाया है। इस अवसर पर राजबहादुर, पन्ना लाल, सरिता देवी, लक्ष्मीना देवी, राजदेव, सावित्री, मीना, गोलकी बनवासी, राजू, संतोष के तमाम लोग मौजूद रहे।

Share Now...