Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeमनोरंजनफैंस के नाम जॉन अब्राहम का पोस्ट, 'पठान' पर तोड़ी चुप्पी

फैंस के नाम जॉन अब्राहम का पोस्ट, ‘पठान’ पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मूवी ‘पठान’ 25जनवरी को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। एक तरफ फिल्म को लेकर खूब विवाद हो रहा है तो दूसरी तरफ दमदार ट्रेलर देखकर फैंस खुश भी हैं। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ-साथ जॉन अब्राहम ने भी अहम किरदार निभाया है। वो विलेन की भूमिका में हैं और स्क्रीन पर शाहरुख से भिड़ते नजर आएंगे। लेकिन हाल ही में ऐसी खबरें सामने आईं कि शाहरुख और जॉन के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। इसकी भी वजह बताई जा रही है, लेकिन इन सबके बीच जॉन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने पठान मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। बता दें कि पठान का ट्रेलर देखने के बाद फैंस बहुत खुश हैं। इनका शुक्रिया अदा करने के लिए जॉन अब्राहम ने हाल ही में सोशल मीडिया का सहारा लिया। साथ ही उनके एक्टिंग करियर में बेस्ट किरदार ऑफर करने के लिए आदित्य चोपड़ा को भी थैंक्यू कहा। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘सिनेमा में मेरे सालों में, ये पल, ठीक यहां. ठीक अभी, स्पेशल वन। ये अमेजिंग है कि आपने पठान के ट्रेलर पर इतना प्यार बरसाया। इसे बनाने में बहुत मेहनत की गई है। जॉन अब्राहम ने आगे लिखा, ‘आदि ने मुझे हमेशा कुछ बेहतरीन भूमिकाएं दी हैं और मैं ये देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि सिद्धार्थ आनंद ने मेरे और मूवी के साथ क्या किया है। मैं पठान के बारे में बहुत कुछ कहना चाहती हूं, लेकिन आइये हम सभी 25 जनवरी का इंतजार करें। बड़े पर्दे पर जबरदस्त एंटरटेनमेंट के लिए तैयार हो जाएं। हमारे ट्रेलर को जबरदस्त रिएक्शन देने के लिए एक बार फिर थैंक्यू। बता दें कि एक हेल्थकेयर ब्रांड से जुड़े इवेंट में जब जॉन अब्राहम से शाहरूख खान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया और कहा अगला सवाल। उनका रिएक्शन देखकर हर कोई हैरान रह गया। सबके मन में ये सवाल उठने लगे कि क्या जॉन’पठान’के ट्रेलर के फाइनल कट से खुश नहीं थे और दोनों एक्टर्स के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। पठान मूवी में जॉन अब्राहम विलेन का किरदार निभा रहे हैं, जो एक टेरर ग्रुप चलाता है और देश में खतरनाक अटैक करने की फिराक में है। शाहरुख खान पठान के किरदार में हैं, जो जॉन से लोहा लेते हैं। दीपिका भी पठान को इस मिशन में ज्वॉइन करती हैं और फिल्म में एक्शन करती भी दिखाई देंगी। हालांकि, दीपिका को लेकर कहा जा रहा है कि असली विलेन वो ही हैं।

Share Now...