Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeमनोरंजनफीफा विश्व कप में मोरक्को से बेल्जियम को मिली हार

फीफा विश्व कप में मोरक्को से बेल्जियम को मिली हार

कतर में चल रहे फुटबाल विश्व कप मैच में मोरक्को से बेल्जियम की हार के बाद रविवार को बेल्जियम की राजधानी में ब्रसेल्स में कई स्थानों पर दंगे भड़क गए। फुटबाल प्रशंसकों ने कारों को आग के हवाले कर दिया।

न्यूज़ एजेंसी रायटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय पुलिस ने दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया है, जो दंगा नियंत्रण पुलिस के साथ भिड़ गए थे। दंगे ब्रसेल्स में कई जगहों पर देखने को मिले, जिन्हें शांत कराने में पुलिस को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दंगों पर पुलिस प्रवक्ता इलसे वान डी कीरे ने बताया कि शाम करीब सात बजे शांति लौटी और संबंधित क्षेत्रों में एहतियाती गश्त जारी है। फिलहाल पुलिस लगातार शरारती तत्वों पर नजर रख रही है, जो एक बार फिर शहर में अशांति का माहौल बना सकते हैं। वहीं हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस की एक टीम पूछताछ कर रही है, जिससे दंगों का स्पष्ट कारण और साजिशकर्ता का पता लगाया जा सके। कतर में फीफा विश्व कप मैच में बेल्जियम पर मोरक्को की जीत के बाद रविवार को बेल्जियम की पुलिस ने एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दंगे बेल्जियम की राजधानी में कई जगहों पर हुए जहां दर्जनों फुटबॉल प्रशंसक मोरक्को का झंडा लेकर पहुंच गए। दंगाइयों पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस को पानी की तोपों और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पुलिस ने कहा, दंगाइयों ने आतिशबाज़ी सामग्री, प्रोजेक्टाइल, लाठियों का इस्तेमाल किया और सार्वजनिक राजमार्ग पर आग लगा दी। इस दंगे के बीच एक पत्रकार को भी चोट आई है।

Share Now...