Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरफिजियोथैरिपी डॉ.मयूरी ने संस्था का विदेश में लहराया परचम : डॉ.अवनीश

फिजियोथैरिपी डॉ.मयूरी ने संस्था का विदेश में लहराया परचम : डॉ.अवनीश

केराकत। स्थानीय तहसील अन्तर्गत चंदवक बाजार में स्थित सत्कार ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन पर शनिवार को भारतीय कुश्ती टीम की हिस्सा रही फिजियोथैरेपिस्ट डॉ.मयूरी को संस्था के चेयरमैन डॉ.अवनीश कुमार सिंह ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी गई। विदित हो कि डॉ.मयूरी सत्कार ग्रुप की फिजियोथैरिपी की परीक्षा नियंत्रण रही जिनका चयन भारतीय कुश्ती संघ में बतौर फिजियोथैरेपिस्ट के तौर पर हुआ है। शुक्रवार को मंगोलिया के उलानबातारा ओपन रेसलिंग रैंकिंग सीरीज में भारतीय पहलवानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक सहित छह पदक अपने नाम किया। जिसको लेकर देश के कोने कोने में भारतीय पहलवान व उनकी टीम को बधाई दी जा रही है। इस बाबत डॉ.अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि विदेश में भारतीय पहलवानों का दबदबा देखने को मिला जिसके लिए कुश्ती टीम बधाई के पात्र है, साथ ही डॉ.मयूरी ने सत्कार ग्रुप का परचम देश ही नहीं बल्कि विदेश में लहरा कर संस्था को गौरवान्वित किया है संस्था उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है, साथ ही उन्होंने कहा कि फिजियोथैरिपी अब चिकित्सा के विभिन्न क्षेत्रों में अहम भूमिका निभा रही है। इस अवसर पर डॉ.सुरेश सिंह, शरत कुमार, नीलेश सिंह, आर.के.पाण्डेय, रवि राम व ग्राम प्रधान चंद्रिका यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Share Now...