- पांच फरियादियों की समस्याएं सुन दिया निस्तारण का आदेश
जौनपुर। मिशन शक्ति के तहत बक्शा थाने पर फार्मेसी की छात्रा हर्षिता सिंह एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनी। हर्षिता ने जनसुनवाई के दौरान पहुँचे पांच फरियादियों की समस्याएं सुन उसे निस्तारण करने का आदेश दिया। प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-5 के तहत गुरुवार को एस.एन. कालेज ऑफ फार्मेसी लखौवा की छात्रा हर्षिता सिंह को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनाया गया। चार्ज संभालने के बाद जनसुनवाई के दौरान सबसे पहले कुल्हनामऊ गांव की वंदना देवी ने जेठानी से विवाद जबकि उसी गांव की सुरसत्ती देवी ने बहू की शिकायत को लेकर प्रार्थना पत्र दी। कुल्हनामऊ की किरण देवी ने भूमि विवाद से संबंधित विवाद की प्रार्थनापत्र दी। हर्षिता ने हल्का दारोगा को मामलें को त्वरित निस्तारण के लिए आदेश दी। गोरियापुर गांव की पूजा एवं सोनी ने भी राजस्व से संबंधित लिखित शिकायत दी। उन्होंने थाना परिसर में भ्रमण के दौरान महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात, थाना कार्यालय में अपराध रजिस्टर, मालखाना का निरीक्षण कर सीसीटीएनएस की कार्यप्रणाली के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। इसके पूर्व थाने पहुँची हर्षिता का थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने हमराहियों के साथ स्वागत किया। हर्षिता ने बताया कि गौरव की अनुभूति हुई यह पल जीवन का यादगार पल रहा। इस दौरान उपनिरीक्षक राजेश कुमार राय, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, अमित सिंह, विरेन्द्र विश्वकर्मा, सरिता यादव, रीमा, अंकिता पटेल आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहें।



