Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी नहीं

घटतौली व जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएमजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के पेट्रोल-डीजल...
Homeअपना जौनपुरफार्मर रजिस्ट्री के प्रचार वाहन को डीएम ने दिखाई हरी झंडी, किसानों...

फार्मर रजिस्ट्री के प्रचार वाहन को डीएम ने दिखाई हरी झंडी, किसानों को जोड़ने का अभियान तेज

जौनपुर। जनपद के सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से फार्मर रजिस्ट्री के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के प्रति जागरूक करना और उन्हें सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ दिलाना है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रचार वाहन जिले के सभी विकास खंडों में जाकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व और उससे मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी देगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, धान और गेहूं की सरकारी खरीद, फसल बीमा योजना तथा किसान क्रेडिट कार्ड जैसी अधिकतर कृषि योजनाओं का लाभ फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर ही दिया जाएगा। ऐसे में सभी किसानों के लिए रजिस्ट्री कराना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि किसान जनसेवा केंद्र के माध्यम से आसानी से फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं। इसके अलावा कृषि, राजस्व और पंचायत विभाग के कर्मचारी भी गांव-गांव जाकर किसानों को पंजीकरण कराने में सहयोग कर रहे हैं। किसान चाहें तो अपने मोबाइल फोन के माध्यम से भी फार्मर रजिस्ट्री लिंक डाउनलोड कर स्वयं पंजीकरण कर सकते हैं। जिलाधिकारी के अनुसार प्रशासन के लगातार प्रयासों से जनपद में अब तक 71 प्रतिशत से अधिक किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है। लक्ष्य है कि शीघ्र ही जिले के शत-प्रतिशत किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ा जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि डॉ. बी.बी. द्विवेदी, उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. रमेश चंद्र यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि अभियान के माध्यम से जल्द ही सभी किसानों का पंजीकरण पूरा कर लिया जाएगा।

Share Now...