जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर का कम्बल-वितरण और जनसेवा का कार्य निरन्तर चल रहा है। कम्बल वितरण के लिए फादर ने पिंडरा के रामपुर गाँव को चुना। कम्बल वितरण के बाद फादर ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा का कार्य निरन्तर चलता रहेगा। भीषण शीतलहर में जरूरतमंदों के पास कम्बल और कपड़ों की कमी है। अपनी क्षमता के अनुसार इनकी सेवा करने से असीम सुख मिलता है। सेवा के इस पुनीत अवसर पर फादर के साथ प्रेमशंकर यादव, सिस्टर अभया एवं सौरभ सिन्हा उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर
जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
फादर पी विक्टर ने जरूरतमंदों में वितरित किया कम्बल



