Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई को लेकर उठे सवाल

केराकत। क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों और क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों...
Homeअपना जौनपुरप्रेमी से शादी की जिद पर युवती हाइटेंशन पोल पर चढ़ी, पुलिस...

प्रेमी से शादी की जिद पर युवती हाइटेंशन पोल पर चढ़ी, पुलिस ने समझाकर उतारा

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 19वर्षीय युवती ने प्रेमी से विवाह कराने की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर हाइटेंशन बिजली के पोल पर चढ़कर हंगामा खड़ा कर दिया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी समझाने-बुझाने के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। बताया जाता है कि युवती का आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के नंदाव गांव निवासी एक युवक से काफी समय से प्रेम संबंध था। इस बात की जानकारी होने पर करीब तीन माह पूर्व युवती के परिजनों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद युवती प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। पुलिस ने जनवरी माह में दोनों को बरामद किया था। युवती के परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया था। इधर युवक के जमानत पर छूटने की जानकारी मिलने पर युवती फिर से उससे विवाह की जिद पर अड़ गई। परिजनों द्वारा दोनों के अलग-अलग समुदाय से होने का हवाला देकर विरोध किए जाने से नाराज युवती आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के बैरकडीह गांव के पास हाइटेंशन पोल पर चढ़ गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद युवती को समझाकर नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

Share Now...