जौनपुर धारा,सोनभद्र। जनपद न्यायाधीश रवीन्द्र विक्रम सिंह के आदेशानुसार शैलेन्द्र यादव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद सोनभद्र ने राबर्ट्सगंज स्थित बाल गृह बालिका पूर्वासी ग्रामीण उत्थान सेवा समिति, इन्द्रपुरी कालोनी का औचक निरीक्षण किया। मौके पर बाल गृह की अधीक्षिका नीलम सिंह एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति में कुल 39+1 बालिकायें आवासित मिली। जिसमें से क्रमश: सोनभद्र की 23, मीरजापुर की 09, शाहजहांपुर की 01 भदोही 06 एवं 01 नवजात शिशु अपनी मां के साथ है। आवासित बालिकाओं को मीनू के अनुसार नाश्ता एवं भोजन आदि की स्थिति संतोषजनक मिला। सचिव न्यायाधीश शैलेंद्र यादव ने बालिकाओं सामुदायिक भाव से नैतिक व्यापार निवारण अधि.1956, घरेलू हिसां से महिला संरक्षण अधि.2005, दहेज प्रतिषेध अधि.1961, गर्भ का चिकित्सीय समापन अधि.1971, मातृत्व लाभ अधि.1961- 26 सप्ताह तक, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न अधि.2013, लैगिंक अपराधो से बालको का संरक्षण अधि.2012, गर्भधारक पूर्ण एवं प्रसव पूर्ण निदान तकनीकी अधि.1994, समान पारिश्रमिक अधि.1976, महिलाओं का अशिष्ट चित्रण अधि.1966, हिन्दू उत्राधिकार अधि.1956, पीसीपीएनडीटी एक्ट, विश्व तम्बाकू निषेध दिवस स्वरूप तम्बाकू सेवन के दुष्परिणाम, नशे की प्रवृत्ति से हो रही हानियां की जानकारी दी एवं उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
― Advertisement ―
विषैले जंतु के काटने से युवती की मौत
खुटहन। बीरी समसुद्दीनपुर गांव में शनिवार की रात छत से उतरते समय सीढ़ी पर बैठा बिषधर युवती के पैर में काट लिया। उपचार के...
प्राधिकरण सचिव ने बालिकाओं को दी अधिकार की जानकारी
