Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्राइवेट बस संचालक की लापरवाही से रात भर भटकती रही महिला

प्राइवेट बस संचालक की लापरवाही से रात भर भटकती रही महिला

  • बक्सर बिहार की जगह पहुंची बख्शा

जौनपुर धारा, जौनपुर। बीएचयू ईलाज के लिए आयी एक महिला शनिवार को शाम दवा लेकर बीएचयू हॉस्पिटल से जब बाहर आई तो बस वालों को उसने बताया कि हमें बक्सर जाना है लेकिन प्राइवेट बस संचालकों ने बक्सर को न समझ कर बख्शा समझ लिया और उसको बस में बैठा लिया। जब बस जिले के बख्शा बाजार में पहुंची तो बस चालक उसे भी छोड़ दिया। जब महिला रात में बस से नीचे उतरी तो उसने अपने गांव का नाम बताया तो लोगों ने बताया यह बिहार नहीं जौनपुर है।

जानकारी के अनुसार महिला का नाम मीना है जिसकी उम्र लगभग 50 साल है वह बिहार राज्य के  बक्सर जिले के इटारी थाना क्षेत्र के मितिहारा गांव की निवासी है। रात में ही किसी ने उसे तेजी बाजार छोड़ दिया। तेजी बाजार से होते हुए रविवार की सुबह दस बजे बरईपार बाजार में पहुंच गई। बरईपार बाजार में लोगों ने डायल 112 को फोन करके मौके पर बुलाया। डायल 112 आने के बाद महिला ने अपने घर का नंबर दिया। उसके बाद परिवारजनों से बात होने के बाद पुलिस ने उसको सकुशल घर पहुंचाने के लिए बदलापुर से बस पर बिठाया। बस वालों की गलती की वजह से एक महिला रात भर भटकती रही।

Share Now...