- मांगे ना माने जाने पर 5 मार्च के बाद आंदोलन की धमकी
जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को कुलपति को ज्ञापन दिया। इसमें रोवर रेंजर्स 2026अलॉटमेंट में धांधली होने शिकायत की शिकायत की और कहा कि अगर स्ववित्तपोषित कालेजो को रोवर रेंजर्स मे अलॉटमेंट में सम्मिलित नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। स्ववित्तपोषित पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रबंधन महासंघ के अध्यक्ष डॉ.दिनेश तिवारी के नेतृत्व में प्रबंधकों ने कुलपति प्रो.वंदना सिंह से मुलाकात की उन्हें ज्ञापन दिया। जिसमें आरोप लगाया कि रोवर रेंजर्स 2026अलॉटमेंट में धांधली की गई है। जिसमें स्ववित्तपोषित महाविद्यालय को विगत दो वर्षों से कार्यक्रम करने हेतु नामित नहीं किया जा रहा है। अनुदानित महाविद्यालय को नियमित अलॉटमेंट किया गया है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से कुल 650 स्ववित्तपोषित कॉलेज है। जिसमें ना तो प्रस्ताव मांगा गया ना कोई सूचना ही दी गई। इससे प्रतीत होता है कि विश्वविद्यालय द्वारा स्ववित्तपोषित महाविद्यालय को कमेटी द्वारा अनदेखा अपमानित किया जा रहा है। जिसका स्ववित्तपोषित प्रबंधक महासंघ घोर निंदा करता है। स्ववित्तपोषित महाविद्यालय जनपदीय समागम अलॉटमेंट में सम्मिलित नहीं किया गया, तो 5मार्च के बाद विश्वविद्यालय में धरना प्रदर्शन अनशन के लिए प्रबंधक लोग बाध्य होंगे। इस अवसर पर वंदना सिंह ने जांच विचार कर निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इस अवसर मौके पर संरक्षक अशोक दूबे, संजय सिंह, आनंद शंकर श्रीवास्तव, रामनाथ यादव, राजकुमार मौर्य, शेषनाथ शर्मा मौजूद रहें।



