Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रधान पद के उप चुनाव में उर्मिला विजयी

प्रधान पद के उप चुनाव में उर्मिला विजयी

जौनपुर धारा, जौनपुर। मड़ियाहूँ विकास खण्ड के ग्रामसभा कसनही में प्रधान पद के उप चुनाव में उर्मिला देवी पत्नी श्रीराम कनौजिया को 635 मत, दूसरे स्थान पर शेषनाथ गौतम पुत्र राम मनोहर 235 मत मिले। 19 पर्चा निरस्त हो गया। कुल 400 वोटों से उर्मिला देवी को विजय प्राप्त हुई। ग्राम सभा कसनही में प्रधान पद के लिए हो रहे उपचुनाव में कुल 1701 वोटों में 889 वोट डाले गये थे जिसमें 400 मत़ों से उर्मिला देवी ने विजय प्राप्त की।

प्रमीला बनी रामनगर की प्रधान

जौनपुर धारा, जौनपुर। रामनगर ग्राम पंचायत के प्रधान पद के उप चुनाव में कुल 1100 मत पड़े जिसमें प्रमिला देवी पत्नी पिंटू को 653 मत, प्रतिद्वंदी निशा देवी को 350 मत, मीना देवी 74, सुशीला देवी 10 मत, वहीं इंदु देवी को अपना ही मत नहीं मिला। 13 मत अवैध रहे। मौैके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, तहसीलदार राकेश कुमार, आरओ हंसराम उपाध्याय, पर्यवेक्षक सिद्धार्थ ने विजई प्रत्याशी को प्रमाण पत्र सौंपा।

Share Now...