जौनपुर धारा, जौनपुर। करंजाकला विकास क्षेत्र के जंगीपुरकला ग्राम प्रधान के घर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम के विदाई के दिन प्रधान के भाई की मौत से शादी की खुशियां गम मे तब्दील हो गया है। जानकारी के अनुसार जंगीपुरकला गांव के ग्राम प्रधान बिरजू के घर शनिवार बारात आई हुई थी। रविवार विदाई होने के दौरान लोग शादी की खुशियां मना रहे थे। इसी दौरान प्रधान के भाई की हृदय गति रुकने के कारण मौत होने की खबर ने लोगों की आंखों में आंसू भर दी शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गई। स्वजनों ने बताया कि ग्राम प्रधान के भाई कन्हैया लाल 65 वर्ष कई दिनों से बीमार चल रहे थे। रविवार सुबह विदाई होने के बाद ग्राम प्रधान बिरजू के भाई कन्हैया लाल की हालत बिगड़ते देख जब उन्हें इलाज के लिए वाराणसी लेकर जाया जा रहा था इसी दौरान बीच रास्ते में कन्हैयालाल ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर से घर में मातम छा गया है।
― Advertisement ―
मान्यता कक्षा 5 तक चल रहे अवैध हाईस्कूल इण्टर कॉलेज
मई बरपुर एक-एक भवनो में चल रहे दो-दो कॉलेजआरटीआई के आवेदन पत्र से हुआ खुलासाजौनपुर। सरकार बगैर मान्यता के अवैध कॉलेज को बंद करने...
प्रधान के भाई के निधन से गम मे तब्दील हुई शादी की खुशियां
Previous article