Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

छितौना गांव में आयोजित हुई सम्मान समारोह

कबड्डी खिलाड़ी उदित यादव को किया गया सम्मानितजौनपुर। केराकत क्षेत्र के छितौना गांव में स्थित पानी टंकी परिसर में बुधवार को ग्राम प्रधान ममता...
Homeअपना जौनपुरप्रदीप सिंह निर्विरोध बने ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष

प्रदीप सिंह निर्विरोध बने ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष

  • आठ सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने लिया शपथ

जौनपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का द्विवार्षिक प्रादेशिक अधिवेशन एवं प्रदेश कार्यकारिणी का गठन सेठी ग्रैंड होटल ट्रांसपोर्ट नगर लखनऊ में संपन्न हुआ। ऐतिहासिक रूप से 45वर्षों के बाद वर्तमान अध्यक्ष डॉ.प्रदीप सिंह (जौनपुर) पहली बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष एवं नागेंद्र प्रताप कुशवाहा (लखनऊ) प्रदेश महामंत्री पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किए गए। द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन के चुनाव अधिकारी सीताराम एवं अनिल कुमार बाजपेई संयुक्त रूप से रहे। उ.प्र.ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन में पूरे प्रदेश के 68जनपदों के जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री एवं प्रांतीय प्रतिनिधियों ने सहभागिता किया। प्रान्तीय अधिवेशन के प्रथम सत्र में प्रांतीय महामंत्री नागेंद्र प्रताप कुशवाहा द्वारा विगत दो वर्षों में हुयी प्रदेश कार्यकारिणी की उपलब्धियों तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रशांत पोरवाल द्वारा आय व्यय का लेखा-जोखा सदन में प्रस्तुत किया गया। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारियों की अंतिम ज्येष्ठता सूची के प्रकाशन एवं विभागीय डीपीसी कराने, पूर्व से चली आ रही वेतन विसंगति/शैक्षणिक योग्यता संवर्धन एवं वाहन भत्ता से संबंधित तीन सूत्रीय मांगों पर पुन:आवश्यक रणनीति बनाने, सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग बढ़ाने हेतु उच्चाधिकारियों द्वारा केंद्रीय एवं राज्य वित्त मे भुगतान हेतु गलत दबाव बनाने, मनरेगा की घोर विसंगतियों को खत्म कराने, विशेष ऑडिट आपत्ति के सम्यक निस्तारण, ग्राम पंचायतों के क्लस्टर आवंटन में धांधली, मध्य सत्र में स्थानांतरण, निलंबन, सेवा का स्थायीकरण, सचिवों के लिए आकस्मिक निधि की स्थापना,एसीपी/वेतन वृद्धि/सर्विस बुक का अपडेशन एवं समय से वेतन की प्राप्ति, नवागंतुक ग्राम पंचायत अधिकारियों के लिए समस्त योजनाओं हेतु विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता, ई ग्राम स्वराज में ऑनलाइन भुगतान में आ रही समस्याओं पर व्यापक विचार विमर्श किया गया तथा उनके निराकरण की मांग शासन एवं प्रशासन के समझ रखने की बात की गयी। द्वितीय सत्र में केंद्रीय निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में प्रदेश कार्यकारिणी का समस्त पदों हेतु एकल नामांकन होने से निर्विरोध सर्वसम्मति से गठन किया गया। उक्त अवसर पर सूर्यभानु राय गाजीपुर प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रशांत पोरवाल इटावा प्रदेश कोषाध्यक्ष, जितेंद्र गंगवार बरेली प्रदेश मंत्री, नसीम खान अयोध्या संयुक्त मंत्री, अनिल कुमार यादव संगठन मंत्री एवं राघवेंद्र सिंह फतेहपुर प्रान्तीय संप्रेक्षक निर्वाचित घोषित किए गए। डॉ.प्रदीप सिंह ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए हुए पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान संघर्ष वर्ष में ग्राम पंचायत अधिकारियों की तीन सूत्रीय मांगों, पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण को खत्म करने सहित विभिन्न विभागीय समस्याओं के निराकरण हेतु समर्पित भाव से हम लोग जनपद से प्रदेश तक लक्ष्य प्राप्त होने तक अनवरत संघर्ष करते रहेंगे। उक्त अवसर पर राम गुप्ता, ओंकारनाथ दुबे, ललित शर्मा, दीवान सिंह, पीयूष दुबे, अभय शुक्ला, सुशील मलिक, अभिषेक यादव, पूरनचंद, मनोज दुबे, दीपक श्रीवास्तव, विवेक सिंह, सुनील कुमार, नितेश सिंह चंदेल, आमोद चौहान, पवन तिवारी, जितेंद्र मकराडिया, वीरेंद्र बड़ोदिया, गंगाराम गुप्ता, दिलीप सिंह, सुशील त्रिपाठी, लल्लन यादव, चंद्रशेखर सिंह, संदेश यादव, आशीष कुमार मिश्रा, अमरनाथ राय, यमुना प्रसाद, खुशबू पांडेय, अरुणेश पाल, क्षितिज चौधरी, कुलदीप राजपूत, महेंद्र सिंह, कपिल चौहान सहित आदि उपस्थित रहे।

Share Now...