― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरप्रतिबन्ध के बावजूद आखिर कैसे बिक रहा है मौत का ये सामान?

प्रतिबन्ध के बावजूद आखिर कैसे बिक रहा है मौत का ये सामान?

जौनपुर धारा, जौनपुर। एक बार फिर से नगर में प्रतिबन्धित चाइनीज मांझों की बिक्री तेजी से हो रही है। इसे बन्द कराने की मुहिम में व्यापार मण्डल भी अथक प्रयास कर रहा है। बावजूद इसके बिक्री में कमी नहीं आ रही है। चाइनीज मांझे की धार और मजबूती जानलेवा है। इससे पूर्व में कई घटनाएं हुई और वर्तमान में भी हो ही रहीं हैं।इसी तरह से बढ़ती घटनाओं के बीच रविवार को रमेश मौर्य की गर्दन बुरी तरह कट गई। मिली जानकारी के अनुसार पीली कोठी बाबूपुर निवासी रमेश मौर्य रविवार की सुबह अपने दुकान का सामान लेने सब्जी मण्डी जा रहे थे, वह नए पुल पर पहुंचे थे कि चाइनीज़ मांझा जाकर उनकी गर्दन में फंस गया। जब तक वह हाथ लगाते और समझ पाते तब तक उनकी गर्दन बुरी तरह कट गई। जिस तरीके से खून बह रहा था वह देखकर आस-पास से गुजर रहे राहगीर भी घबरा गए। किसी राहगीर की मदद से घर वालों को सूचना दी गई। उन्हे उपचार के लिये बदलापुर पड़ाव स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घाव को देखते हुए वहां पर उपस्थित चिकित्सकों ने लगभग 15टांके लगाए। घटना की जानकारी होने पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह तुरंत अपने पदाधिकारीयों के साथ अस्पताल पहुंचें औश्र व्यवसायी रमेश मौर्य का हाल-चाल जाना। लगातार चाइनीज़ मंझे से हो रही घटना पर उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। बता दें कि चाइनीज़ मांझा पूरे देश में प्रतिबंधित है लेकिन अभी भी कुछ मौत के सौदागर पैसों के लालच में इसका कारोबार कर रहें है।

Share Now...