- गांधी स्मारक पीजी कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
जौनपुर धारा, जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कालेज, समोधपुर के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह ‘रानू’ एवं प्राचार्य प्रो.रणजीत कुमार पांडेय के संरक्षकत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं बी.एड.विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को छात्रावास परिसर में पौधरोपण किया गया। प्रो.अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि सृष्टि के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए पेड़ लगाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि पौधरोपण से ही प्राणी मात्र का कल्याण संभव है। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व समन्वयक एवं इतिहास के प्रो.राकेश कुमार यादव ने कहा कि वृक्षों की अंधाधुंध कटाई से पूरे विश्व पर पर्यावरण संतुलन पर खतरा मंडरा रहा है। वृक्ष धरा के आभूषण, करते दूर प्रदूषण नारे के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण के लिए जागरूक किया। तत्पश्चात पर्यावरण संरक्षण में पौधरोपण का महत्व’ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भूगोल की विभागाध्यक्ष डॉ.नीलम सिंह ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को वृक्षारोपण के महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि वृक्ष लगाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। वृक्ष जीवन के आधार हैं जो मानव के साथ-साथ जीव-जंतुओं के लिए भी उतने ही उपयोगी हैं। आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन रसायन शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ.अविनाश वर्मा ने किया। डॉ.वर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि एक वृक्ष 10पुत्रों के समान है। इसलिए इनकी देखभाल करनी चाहिए। शिक्षकों। इस अवसर पर डॉ.पंकज सिंह विभागाध्यक्ष बी.एड., डॉ.लालमणि प्रजापति, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.आलोक प्रताप सिंह ‘विसेन’, डॉ.जितेंद्र सिंह, डॉ.विकास यादव, डॉ.जितेंद्र कुमार सहित आदि उपस्थित रहे।



