Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपौधरोपण कार्यक्रम के तहत लगाये गये 200 पौधे

पौधरोपण कार्यक्रम के तहत लगाये गये 200 पौधे

जौनपुर धारा, मडियाहूँ। स्थानीय नगर के खैरुद्दीन गंज वार्ड स्थित मडियाहूँ पीजी कालेज व बी.एन.बी.इण्टर कालेज में 98 यूपी बीएन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जी.एस.नेगी के निर्देशन में गुरूवार को एनसीसी कैडेटों ने पौधरोपण किया। मडियाहूँ पीजी कॉलेज के एनसीसी अधिकारी कैप्टन एसके पाठक तथा बीएनबी इंटर कॉलेज के एनसीसी अधिकारी कैप्टन शिव शंकर मिश्रा के निर्देशन में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया। जिसमें लगभग 200 से अधिक पौधे लगाए गए। अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष हम लोग पौधे लगाने के साथ ही वर्षभर इनके संरक्षण पर भी ध्यान देंगे। मई जून के महीने में भी इनकी सिंचाई वâी जाएगी। इस अभियान में पीजी कॉलेज के वह प्राचार्य प्रोफेसर अंजनी पांडे, प्रोफेसर अजय वर्मा डॉ.दया सिंधु, प्रो.उमेश राव, प्रणव वर्मा, बी.एन.बी.के प्रधानाचार्य हाकिम यादव, डॉ.शिवाकांत तिवारी, महेंद्र यादव सहित आदि उपस्थित रहे।

Share Now...