जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार को जिला चिकित्सालय में डा.सैफ हुसैन खान कार्यवाहक सीएमएस ने पौधरोपण दिवस को चिकत्सालय परिवार के साथ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। डा.सैफ ने लोगों को इस अवसर पर हरियाली का संदेश देते हुए कहा कि यह एक पूण्य कार्य है जिसमे हम सभी को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इस अवसर पर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया। उन्होंने बताया कि पेड़-पौधों का मानव जीवन में बड़ा महत्व है। ये हमें न सिर्फ ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि तमाम प्रकार के फल-फूल, जड़ी-बूटियां और लकड़ियां आदि भी देते हैं। घर के आसपास पौधरोपण करने से गर्मी, भू-क्षरण, धूल आदि की समस्या से बच सकते हैं। उक्त अवसर पर डा.आर.के जायसवाल, डॉ.मासनी उपाध्याय, फार्मासिस्ट आशुतोष पाठक, गुलाब, फहीम सहित आदि लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
पौधरोपण कर स्वच्छ वातावरण का दिया संदेश

Previous article
Next article


