Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपोषण माह को जन आन्दोलन बनाना पड़ेगा : गीता बिन्द

पोषण माह को जन आन्दोलन बनाना पड़ेगा : गीता बिन्द

जौनपुर। उ.प्र.राज्य महिला आयोग के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत 8वॉ पोषण माह-2025 के तहत पोषण पंचायत का आयोजन राज्य महिला आयोग सदस्य गीता बिन्द की अध्यक्षता में विकास खण्ड सभागार खुटहन में किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये उन्होने बताया कि हम अपने स्थानीय व मौसमी फल व सब्जियों को उगाकर कुपोषण को समाप्त कर पोषण प्राप्त कर सकते हैं। सभी लोग यह कोशिश करें कि अपने खाने में चीनी, नमक व तेल का कम से कम उपयोग किया जाये। पोषण माह को जन आन्दोलन बनाना पड़ेगा, तभी देश स्वस्थ होगा और विकसित होगा। क्षेत्राधिकारी, शाहगंज अजीत सिंह चैहान द्वारा मिशन शक्ति अभियान के उद्देेश्य पर प्रकाश डाला गया और मौके पर ही 112नम्बर पर कॉल करके पुलिस वैन बुलाकर उपस्थित लोगों को 112 की कार्यप्रणाली समझाई गयी। जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना(सामान्य), स्पान्शरशीप योजना, पति के मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, 1098 चाइल्ड लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन के साथ ही बाल विवाह एवं महिलाओं का कार्यस्थल पर यौन उत्पीडऩ अधिनियम 2013 के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गयी। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश यादव ने पोषण अभियान के बारे में बताया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को गीता बिन्द द्वारा पोषण शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम में 03 बच्चों को अन्नप्रासन एवं 03 गर्भवती महिलाओं गोदभराई किया गया, साथ ही सभी महिलाओं और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सहजन का पौधा भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।

Share Now...