Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी नहीं

घटतौली व जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएमजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के पेट्रोल-डीजल...
Homeअपना जौनपुरपेट्रोल-डीजल और गैस की कमी नहीं

पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी नहीं

  • घटतौली व जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के पेट्रोल-डीजल पंप संचालकों, गैस एजेंसी संचालकों और तेल कंपनियों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के 263पेट्रोल-डीजल पंप संचालकों, 92गैस एजेंसी संचालकों, आयल कंपनियों के जनपदीय बिक्री अधिकारियों, सीएनजी अडानी ग्रुप के प्रतिनिधियों तथा खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों व पूर्ति निरीक्षकों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी संचालकों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में डीजल, पेट्रोल या घरेलू गैस सिलेंडरों में घटतौली, मुनाफाखोरी अथवा अवैध भंडारण नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता या जमाखोरी की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए जिले में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और पर्याप्त है। जनपद में संचालित 263 पेट्रोल-डीजल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है, वहीं 92 गैस एजेंसियों के माध्यम से घरेलू गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व की तरह ही बुकिंग के अनुसार निर्धारित समयावधि में उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं और जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है। जिलाधिकारी ने आम उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि डीजल-पेट्रोल या गैस सिलेंडर का अनावश्यक संग्रहण न करें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि ईंधन आपूर्ति को लेकर केवल शासन और जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। उन्होंने बताया कि नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन उपभोक्ताओं को समयबद्ध तरीके से ईंधन उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध और सतर्क है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और अनावश्यक रूप से पेट्रोल, डीजल या गैस का भंडारण न करें।

Share Now...