Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपेट्रोलियम पदार्थों की बचत के लिए सीएनजी को बढ़ावा दे रही सरकार...

पेट्रोलियम पदार्थों की बचत के लिए सीएनजी को बढ़ावा दे रही सरकार : सांसद

  • ओम साईं फिलिंग स्टेशन बना क्षेत्र का दूसरा सीएनजी स्टेशन

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। ऊर्जा पेट्रोलियम और गैस के क्षेत्र में भारत सरकार निरंतर विकास कर रही है। पेट्रोलियम पदार्थों के बचत के लिए सीएनजी गैस पम्प को बढ़ावा दे रही है। आज मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व के नक्शे में अपना प्रथम स्थान बना चुका है। भारत की साख बढ़ी है पूरा विश्व आज भारत की तरफ देख रहा है। उक्त बातें सांसद मछलीशहर बीपी सरोज ने बतौर मुख्य अतिथि ओम साई फिलिंग स्टेशन शिवपुर में सीएनजी गैस पम्प के उद्घाटन अवसर पर कही। उन्होंने केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि डबल इंजन की सरकार में प्रदेश भी विकास के पथ पर अग्रसर है। बतौर विशिष्ट अतिथि क्षेत्र के विधायक डा. आरके पटेल ने कहा कि तहसील सीएनजी गैस पम्प का उद्घाटन बहुत ही शुभ है इससे प्रदूषण नहीं फैलता है। प्रदेश के 1 वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास के कार्यों को विस्तार से बताया कहाकि हम जनता की सेवा में सदैव ही तत्पर है। इसके अलावा सीएनजी गैस पम्प के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक राय और जोनल हेड इंडियन ऑयल विकल्प शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि तहसील मुख्यालय में सीएनजी गैस पम्प का उद्घाटन बहुत ही अच्छा है। इस अवसर पर डॉक्टर प्रेम प्रकाश सिंह, विनय सिंह झगड़ू, अजय मिश्रा, डॉ. आलोक कुमार सिंह, डॉक्टर अरुण मिश्रा, सूर्य प्रकाश सिंह, डॉक्टर परमजीत सिंह, विनोद सेठ, ब्रह्मदेव उपाध्याय, साहेब दुबे सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। अंत में आए हुए सभी आगंतुकों को जयप्रकाश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share Now...