जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने आठवे वेतन आयोग के संकल्प पत्र मे पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेन्स को सम्मिलित किए जाने, पेंशन राशिकरण की वसूली को पन्द्रह वर्ष के स्थान पर दस वर्ष करने आदि से सम्बन्धित मुद्दो पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश स्तर पर की गयी कार्य वाही से सदन को अवगत कराया तथा आगे आने वाले समय मे संघर्ष के लिए तन मन धन से तैयार रहने का आह्वान किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए अन्य वक्तओ ने सरकार की उदासीनता पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए संगठन से वडे आन्दोलन की तैयारी की मांग किया। बैठक मे चिकित्सा परिचर्या नियमावली के अनुसार समय बध्द देयकों के निस्तारण की मांग के साथ सभी समस्याओ को शीध्र निस्तारित करने की सरकार से मांग करते हुए आरपार की लड़ाई का संकल्प व्यक्त किया। बैठक को मुख्यरूप से ओंकारनाथ मिश्र, कंचन सिंह, नरेन्द्र त्रिपाठी, प्रमोद कुमार सिंह, रामआसरे रजक, पलकधारी, चन्द्र शेखर सिंह, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, अमर बहादुर यादव, आदित्य शर्मा, के.के.तिवारी, महेन्द्रनाथ पाठक, विद्याधर शुक्ला, ओमप्रकाश सिंह, सुर्यप्रताप यादव, दशरथ राम, आदि ने सम्बोधित किया।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
पेंशनर्स सरकार से नाराज करेगे आन्दोल

Previous article
Next article


