Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपूर्व सैनिकों को छात्राओं ने बाँधी राखी, फार्मेसी संस्थान में मनाया गया...

पूर्व सैनिकों को छात्राओं ने बाँधी राखी, फार्मेसी संस्थान में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान में ‘हर घर तिरंगाÓ अभियान के अंतर्गत एक भावनात्मक और प्रेरणादायी कार्यक्रम फार्मेसी संस्थान में शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की छात्राओं ने पूर्व सैनिकों को राखी बांधकर उनके बलिदान और देशभक्ति के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों के योगदान को नमन करना और युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल बनाना था। छात्राओं ने रक्षा बंधन के पावन पर्व पर पूर्व सैनिकों के हाथों में राखी बांधकर यह संदेश दिया कि उनकी सुरक्षा और सम्मान की डोर सदैव मजबूत रहेगी। इस मौके पर डॉ.वनिता सिंह ने रक्षा बंधन की विशेषता पर प्रकाश डालते हुए कहा, रक्षा बंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक नहीं, बल्कि यह विश्वास, सुरक्षा और एक-दूसरे के प्रति कर्तव्य का पर्व है। जब हम पूर्व सैनिकों को राखी बांधते हैं, तो हम उनके साहस, त्याग और राष्ट्र की रक्षा के संकल्प को प्रणाम करते हैं। यह परंपरा हमें याद दिलाती है कि हम सभी एक बड़े परिवार का हिस्सा हैं और हमारे सैनिक उस परिवार की सुरक्षा के प्रहरी हैं। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने भी विश्वविद्यालय परिवार का धन्यवाद व्यक्त किया और युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें। इस अवसर पर प्रो.राकेश यादव, डॉ.पूजा मिश्रा, डॉ.जया शुक्ला, डॉ.अनुराग मिश्रा समेत विश्वविद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया।

Share Now...