Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपूर्व सांसद धनंजय सिंह ने किया सड़क का उद्घाटन

पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने किया सड़क का उद्घाटन

जौनपुर धारा,जौनपुर। विकास खण्ड मछलीशहर के टिकरा गांव में जिला पंचायत के तरफ से बनी सड़क का उद्घाटन पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू के साथ किया। पूर्व सांसद ने उचौरा-गरियांव मार्ग से किसान इण्टर कालेज होते हुवे भटेवरा मार्ग के उद्घाटन के साथ बचे 400मीटर मार्ग को सीसी मार्ग कराने का आश्वासन दिया। कहा कि इस सड़क के बन जाने से आसपास के गांव के लोगों के अलावा स्कूली छात्र-छात्राओं को भी काफी सहूलियत मिलेगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व सांसद व एमएलसी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क से ग्रामीणों के अलावा स्कूली छात्र-छात्राओं का आना जाना होता था। अब इस खड़जे को पक्की सड़क का निर्माण जिला पंचायत की ओर से करा दिया गया। इससे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गांव को जोड़ने वाली सड़कों को भी आवश्यकतानुसार सीसी कराया जाएगा। इससे किसान इण्टर कालेज के प्रबन्धक श्याम बिहारी शुक्ला ने सभी अतिथियों को माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इस सड़क को बनवाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनन्जय सिंह के प्रति आभार जताया। इस मौके पर डॉ.अर्चना शुक्ला, जनार्दन शुक्ला, राजीव सिंह, संतोष मिश्र, रमेश मिश्र, रमेश शुक्ला, कपिलदेव पाण्डेय, दिवाकर प्रसाद, राजेश यादव, दयाशंकर शुक्ल, संदीप शुक्ल प्रधान, प्रदीप शुक्ल, अमित सिंह चौहान, अरूणेश तिवारी, राकेश शुक्ल आदि मौजूद थे।

Share Now...