Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपूर्व विधायक राज बहादुर की पुण्यतिथि पर नि:शुल्क शिविर आयोजित

पूर्व विधायक राज बहादुर की पुण्यतिथि पर नि:शुल्क शिविर आयोजित

जौनपुर धारा, जौनपुर। पूर्व विधायक राज बहादुर यादव की पुण्यतिथि पर जनहित इण्टर कालेज मोलनापुर में सोमवार को दुर्गा सिटी हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेण्टर द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जहां उपस्थित तमाम चिकित्सकों ने सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुये जांच के साथ दवा दिया।शिविर में डा.आलोक यादव, डा.स्वाती यादव, डा.रवि सिंह सहित अन्य चिकित्सकों ने अपना योगदान दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य डा.जितेन्द्र यादव, मिथिलेश यादव, मानिक चन्द, आशीष यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में आयोजक डा.आलोक यादव एवं डा.स्वाती यादव ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share Now...