- मनोज अग्रहरि बने पूर्व छात्र परिषद अध्यक्ष
शाहगंज। प्रतिवर्ष 12जनवरी को मनाये जाने वाले स्वामी विवेकानंद की जयंती को नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में पूर्व छात्र परिषद द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा स्वामी सदा सद आचरण की प्रतिमूर्ति थे। उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना संपूर्ण विश्व करता है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विमलेंद्र पांडेय ने आए हुए सभी आगंतुकों का स्वागत किया तथा विस्तार से स्वामी विवेकानंद सरस्वती के समस्त कृतित्व का वर्णन किया। ईशान जायसवाल राम ने संचालन करते हुए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की अपनी पुरानी स्मृतियों को साझा किया। वहीं आए हुए सभी पूर्व छात्रों ने अपनी पूर्व स्मृतियों को भी विस्तार से बताया। पूर्व छात्र परिषद के महामंत्री शैलेश नाग द्वारा विद्यालय के लिए किए गए विगत वर्षों के प्रयासों को भी विस्तार से बताया गया। वहीं पूर्व छात्र परिषद के नवीन कार्यकारिणी के लिए मनोज अग्रहरि के नाम का सर्व सम्मति से चयन हुआ जिसका सभी बंधुओ ने हर्ष ध्वनि से स्वागत किया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश सेठ, अनिल मोदनवाल,मनोज पांडे, शरद जायसवाल, प्रवीण श्रीवास्तव ,विद्यालय अध्यक्ष अभिषेक अग्रहरी, आदि की गरिमा मय उपस्थिति रही। पूर्व छात्रों में हरिओम गुप्ता, अभिषेक सेठ, रितेश सोनी, अशीष बरनवाल, आशीष सेठ, अनूप साहू, रवि जायसवाल, शुभम यादव, वेद प्रकाश जयसवाल, पवन तनय जायसवाल, विष्णु सेठ, अमित सोनी(सनी), प्रवीण माली, अजेंद्र अग्रहरि, श्रीश मोदनवाल, भुवनेश्वर मोदनवाल, श्रीश अग्रहरि, रामबाबू सेठ, रुद्र प्रताप सिंह सहित आदि उपस्थित रहें।



