Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeअपना जौनपुरपूर्वांचल विश्वविद्यालय के 12 छात्रों का जिंदल शॉ लिमिटेड में चयन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 12 छात्रों का जिंदल शॉ लिमिटेड में चयन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में इस वर्ष छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की है। जिंदल शॉ लिमिटेड द्वारा आयोजित इस कैंपस प्लेसमेंट में कुल 12 मेधावी छात्रों का चयन किया गया। चयनित छात्रों में 4 छात्र मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग तथा 8 छात्र इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग से हैं। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में विश्वविद्यालय ने इस दिशा में निरंतर प्रयास किए हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संदीप सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने भी छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि विभागों में छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय नियमित रूप से राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित कर रहा है। चयनित छात्रों में विपिन कुमार, राहुल कुमार गुप्ता, राज पांडे, दिव्यांशु सिंह, अमन कुमार मौर्य, अभिषेक कुशवाहा, संदीप, विवेक, नीरज चौहान, साहिल कुमार, राज, आदेश श्रीवास्तव और सत्यम विक्रम सिंह शामिल हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे और सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Share Now...