Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपूर्वांचल विश्वविद्यालय  के 12 शिक्षक, 13कर्मचारी हुए स्थाई

पूर्वांचल विश्वविद्यालय  के 12 शिक्षक, 13कर्मचारी हुए स्थाई

  • राज्यपाल के आदेश पर संयुक्त सचिव ने जारी किया पत्र
  • कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री डॉ.स्वतंत्र कुमार का प्रयास लाया रंग

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राज्यपाल के आदेश पर संयुक्त सचिव ने पत्र जारी करते हुए बताया कि 12शिक्षकों और 13कर्मचारियों को स्थाई कर दिया गया है। इस सम्बंध में संबंधित लोगों को पत्र जारी कर दिया। जिससे कर्मचारियों में काफी खुशी माहौल बन गया और लोगों ने एक दिन दूसरे मिलकर बधाई दी। बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से संयुक्त सचिव प्रेम कुमार पांडेय ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलसचिव वित्त अधिकारी को 8जुलाई को पत्र जारी किया है, जिसमें कहा है कि 29 सितम्बर 1998 द्वारा विश्वविद्यालय में अस्थाई सृजित पद में 20 शैक्षिक 14शिक्षणेत्रर पद थे और अब उसमें 12शिक्षकों और 13कर्मचारियों को राज्यपाल से अनुमति मिलने पर शासनादेश की तिथि से निर्गत पदों पर स्थाई कर दिया गया है। इंजीनियरिंग और तकनीकी संस्थान भौतिक, रसायन, गणित ह्यूमैनिटी एवं सोशल साइंस, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में प्रोफेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के 12पदों पर स्थाई किया गया है। शिक्षणेत्तर पदों पर प्रोगामर, कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रयोगशाला सहायक ,परिचर, फोरमैन व मैकेनिक के 13 पदों को स्थाई किया गया है। कर्मचारियों ने  खुशी जताते हुए कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री डॉ.स्वतंत्र कुमार के प्रयास की सराहना की और उन्हीं के प्रयास से यह सफलता मिली। इस बारे में पूर्व महामंत्री डॉ.स्वतंत्र कुमार ने बताया कि हमारा प्रयास था, लगातार हम कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे।

Share Now...