Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

गृहस्थ आश्रम सबसे अच्छा आश्रम : पंकज महाराज

जौनपुर।बदलापुर खुर्द के गोरिया मन्दिर व निर्माणाधीन पानी की टंकी कनकपुर के पास पहुंचे सन्त पंकज महाराज ने सत्संग समारोह में अपने सम्बोधन में...
Homeअपना जौनपुरपूरे दमखम के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी कांग्रेस : बृजलाल खाबरी

पूरे दमखम के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी कांग्रेस : बृजलाल खाबरी

  • कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित पूर्वांचल के दिग्गज नेताओं का हुआ जमावड़ा
  • नगर पालिका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर स्थित हिंदी भवन सभागार में जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, विशिष्ट अतिथि प्रान्तीय अध्यक्ष अजय राय शामिल हुए। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की सूबे के आगामी निकाय चुनाव ने कांग्रेस जाति धर्म के बंधन को तोड़ते हुए सभी को साथ लेकर पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी और प्रदेश में विजय पताका फहराएगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का असर जनता में दिखने लगा है। आने वाला समय कांग्रेस का है। बैठक को सम्बोधित करते हुए अजय राय ने कहा कि प्रदेश में महामारी का दौर चल रहा है और भाजपा सरकार आँखे बंद किए बैठी है। स्वास्थ विभाग में डेंगू जैसी महामारी से निपटने के लिए ना तो व्यवस्था है ना बजट। सम्बोधन के क्रम में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी और वरिष्ठ नेता देवव्रत मिश्रा ने कहाकि कांग्रेस कार्यकर्ता ही कांग्रेस की जान है हमारा एक एक कार्यकर्ता खुद में राह्रुल गाँधी है। नगर निकाय चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कांग्रेस दमदारी से लड़ेगी। सभा को वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खां, प्रदेश महासचिव सरिता पटेल, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, प्रदेश सचिव बृजेन्द्र मिश्रा ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज और संचालन शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मकसूद खान, सरिता पटेल, भगवती चौधरी, देवब्रत मिश्रा, लालजी चौहान, राजेश सिंह, मंगला मिश्रा, मुफ्ती मेहंदी, अंकित ठाकुर सप्पू आदि अपने विचार व्यक्त किये।

Share Now...