Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुलिस मुठभेड़ में एक अन्तर्जनपदीय गोतस्कर गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में एक अन्तर्जनपदीय गोतस्कर गिरफ्तार

  • मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त को लगी गोली, घायल

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। मुंगराबादशाहपुर पुलिस मुठभेड़ में एक अन्तर्जनपदीय गौ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली लगने से घायल अभियुक्त को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक मुं.बादशाहपुर संजय वर्मा मय हमराह के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर प्रभारी निरीक्षक मीरगंज देवानन्द रजक मय हमराह टीम के साथ अपराध एवं अपराधियों के बारे में बातचीत कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ अपराधी गरियांव से मुंगराबादशाहपुर की तरफ अपराध करने की फिराक में आ रहे है कि सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए, उक्त पुलिस बल द्वारा नीभापुर रेलवे क्रासिंग के पास आने जाने वाले व्यक्तियों की चेकिंग की जाने लगी तभी एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये।जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो अभियुक्तगण द्वारा पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। जिसके जवाबी कार्यवाही में दोनो संयुक्त टीम द्वारा फिल्ड क्राफ्ट का प्रयोग करते हुए आत्मरक्षार्थ जबाबी फायर किया गया। जिससे एक अभियुक्त के दाएं पैर के घुटने के पास गोली लगी, जिससे व वही गिर गया तथा दूसरा अभियुक्त फरार हो गया। घायल अभियुक्त का नाम पता पूछने पर अपना नाम अली हुसैन उर्फ अमन 32वर्ष पुत्र शाह मोहम्मद निवासी नरगहना थाना पंवारा जौनपुर बताया। जिसके कब्जे से एक नजायज देशी तमंचा 315 बोर व तीन जिन्दा कारतूस 315 बोर व दो खोखा कारतूस 315 बोर व चोरी एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल व 17 हजार रूपए नकद बरामद हुई। घायल अभियुक्त को इलाज के लिए अस्पताल में भेजवाया गया। इसके ऊपर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अन्य विधिक कार्यवाही किया जा रहा है। इस सम्बंध मे थानाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि इसके ऊपर पूर्व से कई जनपदों में अनेक धाराओं में मुकदमा दर्ज है। यह काफी शातिर अपराधी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे मुंगरा बादशाहपुर थानाध्यक्ष संजय वर्मा, मीरगंज थानाध्यक्ष देवानन्द रजक, उपनिरीक्षक राकेश कुमार राय, शतिन्द्र तिवारी, कांस्टेबल अजय राव, कांस्टेबल विपिन यादव शामिल रहे।

Share Now...