जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के सम्बन्ध में विशेष अभियान के क्रम में उ.नि. संजय कुमार सिंह चौकी प्रभारी सतहरिया ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मय पुलिस टीम द्वारा एक नफर वांछित अभियुक्त राममिलन यादव पुत्र स्व. जवाहरलाल यादव निवासी ग्राम सरायरैचन्दा थाना मुगराबादशाहपुर को जरिये मुखबिर खास सूचना पर गोबिन्दासपुर पुलिया के पास से बुधवार को करीब 9.30 बजे गिरफ्तार कर थाना हाजा लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ.नि. विवेक कुमार तिवारी थानाध्यक्ष थाना मुगराबादशाहपुर, उ.नि. संजय कुमार सिंह, हे.का. सुरेश चन्द्र, का. संतोष कुमार यादव आदि शामिल रहे।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Previous article
Next article


