Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरपुलिस ने युवती के अपहर्ता को दबोचा

पुलिस ने युवती के अपहर्ता को दबोचा

जौनपुर धारा, खेतासराय। क्षेत्र के एक गांव की युवती को बहला फुसलाकर अपहरण के आरोप में पुलिस ने आरोपित युवक को बारा मोड़ से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्यवाही के बाद आरोपित का चालान न्यायालय भेज दिया गया। तीन दिन पहले युवती को बरामद कर मेडिकल जांच कराया गया। 27 मई को गांव के व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी थी कि उसकी पुत्री एक निजी कंपनी की दवा बाजार में सप्लाई करती है। साथ में आरोपित खेतासराय के भटियारी सराय मोहल्ला निवासी मो. फैजान पुत्र स्व. जान मोहम्मद दवा सप्लाई का काम करता था। मो. फैजान ने उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया। आरोपित के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। इस बीच अपहृत युवती को बरामद कर लिया गया। आरोपित युवक फरार हो गया था। उप निरीक्षक सकलदीप सिंह के अनुसार अपहरण के आरोपित मो. फैजान की तलाश की जा रही थी जिसे बारा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक मंहगू यादव, हेड कांस्टेबल दिनेश यादव शामिल रहे।

Share Now...