Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुलिस ने तीन हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तीन हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के चकभवानीशंकर गांव में बीते बृहस्पतिवार रात को एक 52 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था जिसमें पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है। चकभवानीशंकर गांव के निवासी पंधारी यादव 52 वर्ष घर के कुछ ही दूर पर स्थित पाही पर सोने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला कर पंधारी यादव को मौत के घाट उतार दिया था। पंधारी की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया थी जिसमें लगातार दबिश के बाद पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। निरीक्षक अपराध शेषकुमार शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मनोज यादव पुत्र रामअवध यादव, सूरज उर्फ भल्लर पुत्र हीरालाल यादव, सूरज यादव उर्फ मट्टू पुत्र राजधारी यादव के ऊपर हत्या के आरोप हैं तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share Now...