जौनपुर। हरिहरपुर छावनी गांव में शनिवार की सुबह पीछा किए जाने पर स्कॉर्पियो सवार पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बाल-बाल बच गए पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी की तो तस्कर स्कॉर्पियो छोड़कर भागने लगे। एक तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि अन्य चार फरार हो गए। स्कॉर्पियो कब्जे में लेकर पुलिस तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया 11.30 बजे मिले सुराग पर वह टीम के साथ खुज्झी-केराकत मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। केराकत की तरफ से एक गोवंशीय पशुओं को लादकर पिकअप आती दिखाई दी। रुकने का संकेत देने पर उस पर सवार देवलासपुर मोड़ से हरिहरपुर की तरफ पिकअप लेकर भागने लगे। पुलिस टीम के पीछा करने पर काले रंग की स्कॉर्पियो सवार उनके साथी बीच में आ गए। हरिहरपुर छावनी के पास पुलिया पर पहुंचते ही स्कॉर्पियो सवार तस्कर पुलिया पर वाहन रोक दिए। मौका पाकर पिकअप सवार भाग गए। पुलिस कर्मी स्कॉर्पियो सवारों को पकड़ने के लिए वाहन से उतरने लगी तो वे फायरिंग करते हुए पैदल भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन चार भाग गए। पकड़ा गया आरोपित केराकत कोतवाली के डेहरी गांव का विजय कुमार है। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, खोखा व कारतूस मिला। थाना प्रभारी ने कहा फरार तस्करों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
― Advertisement ―
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश...


