Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरपुलिस के नाक तले चोरी, दहशत का माहौल

पुलिस के नाक तले चोरी, दहशत का माहौल

जौनपुर धारा,जौनपुर। बीती रात सरायमोहिऊद्दीनपुर पुलिस के नाक तले सर्राफा व्यवसायियों की दुकानों में चोरों ने चोरी कर बाजार वासियों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। सूचना के बाद पुलिस महज पानी पर लाठी पिटती नजर आ रही है। गौरतलब हो कि शान्ति व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार में चौराहे पर ही पुलिस चौकी स्थापित है। वहीं 50कदम की दूरी पर चौराहे के पास शनिवार की रात चोरों ने सर्राफा व्यवसाय की दो दुकानों से सोने और चांदी की चोरी कर दुकानदारों को लाखों का चूना लगा दिया। चोरी की घटना ने बाजार वासियों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। बताया जाता है कि खेतासराय निवासी विजय कुमार सेठ बाजार में शिवम ज्वेलर्स नाम से आभूषण की दुकान डाल रखी है। जहां पीछे से नकब लगाकर चोरों ने आधा किलो चांदी और दो ग्राम सोना वहीं बड़ागांव निवासी ओमप्रकाश सोनी की दुकान से तिजोरी तोड़ कर छः किलो चांदी और पन्द्रह ग्राम सोने की चोरी कर डाली। पीड़ितों को घटना की जानकारी अगले दिन सुबह हुई। जहां वे स्तब्ध रह गए वहीं बाजारवासी दहशत में हैं। हालांकि सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस महज पानी पर लाठी पिटती नजर आ रही है। फिलहाल चौकी प्रभारी राम सुन्दर मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में है कार्रवाई की जा रही है।

Share Now...