Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में तीन को लगी गोली

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में तीन को लगी गोली

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिले में पुलिस व बदमाशों के बीच जमकर फायरिंग हुई। तीन स्थानों पर मुठभेड़ हुई। जिसमें तीन बदमाशों को गोली लगने के बाद पुलिस ने दबोच लिया। बदमाशों के पास से अवैध असलहे, कारतूस और मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। इन अभियुक्तों पर कई संगीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इस दौरान खेतासराय पुलिस ने रविवार की देर रात एक बदमाश संग थाना क्षेत्र के ग्राम भुड़कुडहा में मुठभेड़ हो गई। इसमें बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी जिससे वाह घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी सोंधी पर इलाज के लिए भर्ती कराया। बदमाश पर जिले के तीन थानों में चार मुकदमे दर्ज हैं।  बदमाश के पास से एक तमंचा, तीन खोखा और एक मोटर साइकिल बरामद हुई है। बदमाश ने अपना नाम मनीष यादव निवासी बहरीपुर थाना जलालपुर जौनपुर बताया।

बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उपचार के लिए पीएचसी सोंधी खेतासराय में भर्ती कराया गया तथा उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि बदमाश के खिलाफ जौनपुर के जलालपुर थाने में जान से मारने की धमकी देने का एक, केराकत में आर्म्स एक्ट के तहत दो और खेतासराया थाने में भी आर्म्स एक्ट का एक मुकदमा दर्ज है। इसी क्रम में लाइन बाजार थानाक्षेत्र के नेवादा अंडर ब्रिज गोधना के पास रविवार देररात्रि में लाइन बाजार पुलिस ने मुठभेड़ में एक शातिर गौतस्कर को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पास से तमंचा सहित जिंदा कारतूस व 660रुपये बरामद किया गया है। मुठभेड़ के बाद देखा गया तो शातिर चोर के पैर में गोली लगी थी। जिसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। रविवार रात्रि में लाइन बाजार प्रभारी सतीश सिंह पेट्रोलिंग पर थे। इस दौरान मुखबिर से सुचना मिली कि कुछ बदमाश अंडर ब्रिज के पास इकठ्ठे होने वाले हैं। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई। लगभग 12:30बजे नेवादा अंडर ब्रिज के सामने से कच्ची रोड पर एक संदिग्ध दिखा।

एहतियातन सेकंड मोबाइल पुलिस को दूसरे तरफ से घेरने को कहा गया। उधर, संदिग्ध को रोकने के लिए पुलिस ने आवाज लगाई। बदमाश खुद को दोनों तरफ से घिरता देख पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जवाबी फायरिंग में बदमाश के बांए पैर में गोली लगी। लाइन थाना पुलिस ने बेहतर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश की शिनाख्त गौतस्कर नसीम अहमद उर्फ कल्लू कंकाली निवासी लेदरही थाना खेतासराय के रूप में हुई। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मय हमराह हेड कांस्टेबल पियूष सिंह, अजय चौहान, चालक दीपक मौर्या के साथ बीती रात्रि में एसआई रोहित राज यादव, एसआई रामअवतार यादव, कांस्टेबल खुर्शीद आलम, श्यामप्रकाश के साथ वाराणसी से रेहटी गांव के पास हाईवे पर वाराणसी से लखनऊ जाने वाली लेन पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वाराणसी की तरफ से एक बाइक तेज गति से आती दिखी, जिसे पुलिस ने टॉर्च की रोशनी से रोकने का इशारा किया। इस पर पुलिस को देख कर बदमाश हाईवे लेन से सटे बगीचे की तरफ मुड़कर भागने लगा। इस दौरान अनियंत्रित होकर मार्ग के किनारे फिसलकर गिर गया। पुलिस को आते देख पकड़े जाने के डर से बदमाश ने पुलिस को लक्ष्य करके जान से मारने की नियत से फायरिंग झोंक दी। इस पर पुलिस ने आत्मसपर्पण की चेतावनी देने के बाद भी नहीं माना तो थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह द्वारा फायर किया गया। इसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और जमीन पर गिरकर कराहने लगा। घायल बदमाश की पहचान किशन सरोज उर्फ भोथू पुत्र रामचन्द्र सरोज निवासी सैदपुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई। घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में लेकर प्राथमिक इलाज हेतु सीएचसी रेहटी भेजा गया।

Share Now...