जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत चितांव गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने युवक को लाठी-डण्डों से मार पीटकर घायल कर दिया। उपरोक्त गांव में शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव के ही राय साहब सिंह का लड़का रवि सिंह गांव के ही दुकान पर सामान लेने गया था। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही धीरज तिवारी, आशीष तिवारी पुत्रगण खिचड़ू तिवारी व सनी पाण्डेय पुत्र सुरेश पाण्डेय लाठी-डण्डा व राड से उसको मारापीटा व गाली दिया। मारने-पीटने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया भेजवाया जहां चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल युवक के पिता राय साहब सिंह की तहरीर के आधार पर उपरोक्तगण के खिलाफ धारा 323, 504, 308 आईपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।
― Advertisement ―
खालसापट्टी ने जीता उद्घाटन मैच, तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज
खुटहन। खालसापट्टी में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को जोश और उत्साह के बीच शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने पिच...
पुरानी रंजिश में दबंगों ने युवक को लाठी-डण्डों से पीटा

Previous article


