Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुरानी रंजिश जमकर हुई मारपीट,पांच घायल

पुरानी रंजिश जमकर हुई मारपीट,पांच घायल

जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के सुरहूरपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। आरोपियों ने घर के बाहर तोड़फोड़ भी की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 11लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी प्रेमशंकर चौबे ने बताया कि वह अपने घर से सिरकोनी बाजार सामान लेने जा रहे थे। रास्ते में पट्टीदार नागेंद्र चौबे अपने साथियों के साथ लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। शोर सुनकर बीचबचाव करने पहुंचे उनके भाई अरुण चौबे व संजय चौबे को भी पीट दिया गया, जिससे उनके सिर फट गए। मारपीट में उनकी भाभी मीरा देवी व भतीजी रुचि चौबे को भी चोटें आईं। प्रेमशंकर का आरोप है कि हमलावरों ने उनके घर के सामने रखे पतरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और इस घटना के दौरान उनकी सोने की चेन भी गायब हो गई। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि प्रेमशंकर की तहरीर पर नागेंद्र चौबे, संतोष चौबे, सतीश चौबे, करूणा सागर, आकाश, सुरेन्द्र, सुनीता व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Share Now...