Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरपुरानी रंजिश को लेकर मारपीट में महिला हुई घायल

पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट में महिला हुई घायल

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के परमानन्दपुर गांव में शनिवार की दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। पीड़िता ने कोतवाली पहुंच तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। गौरतलब हो कि सुनीता पत्नी सदानंद खेत में जा रही थी तभी पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी हाथों में लाठी डंडा लेकर पीड़िता को रोक कर मारने पीटने लगे। महिला के जमीन पर गिर जाने के बाद भी लात घुसो से पीटते रहे। मारपीट में महिला के सर पर चोट लगने से महिला अचेत हो गई। मारपीट होते देख आस-पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसे देखते हुए भागने लगे और धमकी दे गए कि शिकायत करोगी तो जान से मार देंगे। पीड़िता कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाने लगी। पुलिस पीड़िता के तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

Share Now...