Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरपुण्यतिथि पर याद किये गए स्वतंत्रता सेनानी हरगोविंद सिंह

पुण्यतिथि पर याद किये गए स्वतंत्रता सेनानी हरगोविंद सिंह

जौनपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश शासन में मंत्री रहे। हरगोविंद सिंह की पुण्यतिथि बुधवार को हरगोविंद सिंह इण्टर कालेज प्रांगण में बुधवार को मनाई गई।

कालेज प्रांगण में स्थापित उनकी मूर्ति पर कालेज के प्रबन्धक अभिषेक सिंह गोल्डी व प्रधानाचार्य डॉ.संजीव कुमार सिंह सहित अन्य अतिथियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हरगोविंद सिंह ने वकालत छोड़कर पूर्ण रूप से राष्ट्रसेवा का मार्ग अपनाया। स्वतंत्रता के पश्चात उत्तर प्रदेश शासन में भी उल्लेखनीय सेवाएँ दिया। वे 1946में पं.गोविंद बल्लभ पंत के मंत्रिमंडल में मंत्री पद पर बनाये गए। उसके बाद कई मुख्यमंत्रियों के मंत्रिमंडल में मंत्री रहे। अंत मे गृह मंत्री के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने 28 जनवरी 1967 तक प्रदेश की सेवा किया। कार्यक्रम में विनोद कुमार, वीना, सुचित गौतम, सैयद अब्बाश, अजय कुमार, बसंत कुमार द्विवेदी, हिमांशु पांडेय, यशवंत पाल, अभिषेक सिंह, निलेश सिंह सहित अनेक शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share Now...