Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरपीयू द्वारा कॉलेज पर मनमानी थोपे जा रहे हैं अर्थ दंड

पीयू द्वारा कॉलेज पर मनमानी थोपे जा रहे हैं अर्थ दंड

  • प्रबंधकों ने बैठक कर दी आंदोलन की चेतावनी

जौनपुर धारा,जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयो के समस्याओं को लेकर स्ववित्तपोषित प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष डॉ.दिनेश तिवारी के नेतृत्व में प्रबंधकों की बैठक हुई। जिसमें महाविद्यालयों के प्रबंधक ने अपनी समस्याओं से अध्यक्ष को अवगत कराया और पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा आए दिन महाविद्यालयों पर कोई ना कोई विलंब शुल्क लगा दिया जा रहा है, जिससे महाविद्यालय बंद होने की स्थिति में आ गए हैं। प्रबंधकों ने सबसे बड़ी समस्या से अवगत कराया कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा जिन महाविद्यालय की मान्यता का विस्तरण हुआ था लेकिन महाविद्यालय की मान्यता स्थाई नहीं कर पाए थे। उनके ऊपर 30हजार प्रति वर्ष के हिसाब से अर्थ दंड लगा दिया गया है, जो प्रदेश शासन द्वारा कोई आदेश निर्धारित नहीं है, यह विश्वविद्यालय द्वारा मनमानी तरीके से थोपा गया, जिसे महाविद्यालय जमा करने की स्थिति में नहीं है, इसे तत्काल समाप्त कर निरीक्षक मण्डल नामित करने के लिए विश्वविद्यालय से वार्ता किया जाए और जरूरत पड़ने पर शासन को भी अवगत कराया जाए, नहीं तो महाविद्यालय बंद कर विश्वविद्यालय को महाविद्यालय की चाभी सौंप दी जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष डॉ.दिनेश तिवारी ने प्रबंधकों को विश्वास दिलाया कि इस पर कुलपति से वार्ता कर समाप्त करने की पहल की जाएगी, यदि कुलपति इसे समाप्त नहीं किया तो मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, राज्यपाल से मिलकर इसे समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में उपस्थित प्रबंधक महासंघ के संरक्षक अशोक दुबे, भूपेंद्र यादव, प्रबंधक मनीष यादव, विनय सिंह, विनोद तिवारी, रत्नेश तिवारी, संजय सिंह, राघवेंद्र कुमार अंजनी राजकुमार मौर्य उपस्थित थे

Share Now...