जौनपुर धारा, करंजाकला। विश्वविद्यालय परिसर स्थित एकलव्य स्टेडियम में अन्तर महाविद्यालयीय क्रिकेट पुरूष प्रतियोगिता का पहला मैच घना कोहरा होने के कारण 10-10 ओवर मड़ियाहूं पी.जी.कालेज, जौनपुर एवं मो.हसन पी.जी.कालेज जौनपुर के बीच खेला गया। मड़ियाहूं पी.जी.कालेज, जौनपुर की टीम ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। मो.हसन पी.जी.कालेज जौनपुर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10ओवर में 3 खोकर 101रन बनायें। जिसमें भाष्कर मणि त्रिपाठी ने 30 गेंद पर 6 चैके एवं 3 छक्के की मदद से 58 रन एवं सौरभ त्रिपाठी ने 20 गेंद पर 3 चैके की मदद से 25 रन बनायें। गेंदबाजी में अंकित शर्मा ने 2 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट एवं विवेक कुमार ने 2 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किये। जबाब में 102 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मड़ियाहूं पी.जी.कालेज, जौनपुर ने 10 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 56 रन ही बना सकी, जिसमें शिवम गौतम ने 22 गेद पर 2 चैके एवं 1 छक्के की मदद से 22 रन एवं आशीष ने 13 गेद 2 चैके की मदद से 13 रन का योगदान रहा। गेंदबाजी में मो.हसन पी.जी.कालेज, जौनपुर टीम की तरफ से शनी पाण्डेय ने 2 ओवर में 2 रन देकर 4 विकेट एवं सौरभ त्रिपाठी ने 2 ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया। इस प्रकार मो.हसन पी.जी.कालेज जौनपुर ने मड़ियाहूं पी. जी.कालेज जौनपुर टीम को 45रनों से पराजित कर अगले राउण्ड में प्रवेष किया। दूसरा मैच पी.जी.कालेज, गाजीपुर एवं हिन्दू पी.जी.कालेज जमानियां गाजीपुर के बीच खेला गया। पी.जी.कालेज, गाजीपुर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पी.जी.कालेज, गाजीपुर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12ओवर में 5विकेट खोकर 148 रन बनायें, जिसमें सौरभ खरवार ने 45गेंद पर 16चौके एवं 6 छक्के की मदद से 95रन एवं अभिषेक 22गेंद पर 5 चौके की मदद से 34 रनों का योगदान रहा। गेंदबाजी में रोहित गुप्ता ने 3 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किया। हिन्दू पीजी कालेज, जमानियां, गाजीपुर ने निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 80 रन ही बना सकी, जिसमें नीतीश सिंह ने 22 गेद पर 4 चैके की मदद से 29 रन का योगदान रहा। गेदबाजी में बृजेश ने 2 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट एवं अजय ने 2 ओवर में 3 रन देकर 1 विकट प्राप्त किया। इस प्रकार से पी.जी.कालेज, गाजीपुर ने हिन्दू पी.जी.कालेज, जमानियां, गाजीपुर को 68रनों से पराजित किया। उक्त अवसर पर प्रो.ओम प्रकाश सिंह, सचिव खेलकूद परिषद प्रो.प्रदीप कुमार, रजनीश कुमार सिंह खेल सहायक, अषोक कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, अल्का सिंह, विजय प्रकाश, भानू प्रताप शर्मा, आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका में प्रदीप पटेल, राजेश पटेल, प्रवीण श्रीवास्तव एवं स्कोरर गुफरान रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
पीजी कॉलेज गाजीपुर ने जमानियां को किया 68 रनों से पराजित



