Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपीएचसी मुंगरा में अस्थायी रूप से प्रभावित हुई पेयजल व्यवस्था

पीएचसी मुंगरा में अस्थायी रूप से प्रभावित हुई पेयजल व्यवस्था

  • एक आरओ साथ में एक हैंडपंप भी अस्थाई रूप से खराब

मुंगराबादशाहपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर में तकनीकी कारणों से पेयजल व्यवस्था कुछ समय के लिए प्रभावित हो गई है, जिससे मरीजों के साथ आए कुछ तीमारदारों को हल्की असुविधा का सामना करना पड़ा। अस्पताल परिसर में स्थापित आरओ मशीनों और हैंडपंप में तकनीकी खराबी आने की जानकारी सामने आई है। बताया गया कि एक आरओ मशीन बंद है, जबकि दूसरे में टोंटी क्षतिग्रस्त है। वहीं परिसर में लगे हैंडपंप भी फिलहाल कार्यशील स्थिति में नहीं हैं। एक तीमारदार उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरओ मशीन से पानी लेने के प्रयास में पानी नहीं निकल पाया, जिससे परेशानी हुई। वहीं तीमारदार सुमित सिंह ने बताया कि अस्थायी रूप से उन्हें बाहर से पानी खरीदना पड़ा। इस संबंध में प्रभारी हेड चिकित्साधिकारी डॉ.राजेश कुमार ने बताया कि पेयजल व्यवस्था में आई तकनीकी खराबी की जानकारी मिलते ही संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। मैकेनिक को बुलाकर आरओ मशीन व हैंडपंप की मरम्मत कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि यह समस्या अस्थायी है और जल्द ही अस्पताल में पेयजल की व्यवस्था पूरी तरह से सुचारू हो जाएगी। चिकित्साधिकारी डॉ.राजेश कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि मरीजों के उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं और अस्पताल प्रशासन तीमारदारों की सुविधाओं को लेकर सतत प्रयासरत है।

Share Now...