जौनपुर धारा, जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव स्थित जंघई-मछलीशहर रोड पर गाय से लदी पिकअप का एक्सल टूट जाने पर पशु तस्कर अपनी जान बचाकर भाग निकले। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित कर सभी गायों को मुक्त कराया। जंघई-मछलीशहर मार्ग के बभनियांव माईनर के पास गाय से लदी पिकअप खड़ी थी। गांव के लोग जब भेर में शौच के लिए निकले तो सड़क पर पिकअप में आठ गाय ठूंस कर भरी पायी जिसमें तीन गाय बेहोश होकर गिर गई थी। आनन फानन में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने पिकअप पर से गायों को नीचे उतारा तो तीन गाय बेहोश होकर तड़प रही थीं। सूचना पर मछलीशहर के पशुचिकित्साधिकारी पहुंचे और घायल गायों का प्राथमिक उपचार किया। पिकअप में दवाएं मिली है जिसे बताया जा रहा है कि ये दवाएं पशुओं को बेहोश करने के काम आता है। फिलहाल पुलिस पिकअप को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
पिकल का एक्सल टूटा, जान बचाकर भागे तस्कर

Previous article
Next article


