जौनपुर धारा, खुटहन। लखनेपुर गांव में गुरुवार की शाम पालतू कुत्ता को बाइक से टक्कर लग जाने के मामले में पालक द्वारा शिकायत करने पर मनबढ़ बाइक सवार ने अपने पिता और भाई को बुलाकर कुत्ता पालक युवक की जमकर पिटाई कर दिया। सिर में लगी चोट से वह लहूलुहान हो गया। पीड़ित के द्वारा तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। गांव निवासी आकाश दूबे का आरोप है कि गुरुवार को लगभग चार बजे उनका पालतू कुत्ता घर के सामने टहल रहा था। तभी बाइक से आ रहे पड़ोसी गांव बेसहूपुर निवासी अंकित तिवारी ने जानबूझकर उसके ऊपर बाइक चढ़ा दी। उन्हें रोककर बाइक धीमी गति से चलाने को कहा गया तो अंकित तैस में आकर घर पर फोन कर दिए। मौके पर उनके पिता शोभई तिवारी व भाई अंकुश को बुला लिए। आरोप है कि उक्त मनबढ़ो ने उसे लाठी डण्डों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। वहीं आरोपित पक्ष का कहना है कि पहले बाइक सवार अंकित को अकेला पाकर मारने पीटने लगे। जिसको लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने आरोपित पिता व दोनों पुत्रों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
पालतू कुत्ता बाइक से टकरा जाने के विवाद में मनबढ़ो ने युवक का सिर फोड़ा



