जौनपुर धारा, शाहगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद निवासी एक युवक पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर गुरुवार की दोपहर अपने कमरे में लगे पंखे के सहारे विद्युत केबल के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद स्वजन उसके कमरे में पहुंचे और घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आत्महत्या के कारणों के बारे में जांच कर रही है। हुसैनाबाद गांव में गुरुवार की दोपहर अरविंद उर्फ बिंदु 35 पुत्र सहदेव का शव कमरे में लगे पंखे के सहारे विद्युत केबल के फंदे में लटकता मिला। स्वजनों ने आनन-फानन में शव को नीचे उतारा तो वह मृत पड़ा मिला। उक्त घटना से स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस के प्रारंभिक जांच में दो दिन पूर्व पत्नी से अनबन के चलते आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई। बताते हैं मृतक की पत्नी दो दिन पूर्व पति पत्नी के बीच अनबन के चलते मायके चली गई थी। इसके बाद से युवक परेशान चल रहा था।
― Advertisement ―
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त
विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
पारिवारिक कलह से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर दी जान



