Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपानी टंकी निर्माण के लिए विधायक ने किया भूमि पूजन

पानी टंकी निर्माण के लिए विधायक ने किया भूमि पूजन

जौनपुर धारा, बदलापुर। विकासखंड के ऊदपुर गेल्हवा गांव मे जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी निर्माण के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। शुक्रवार को ग्राम ऊदपुर गेल्हवा में पानी टंकी निर्माण का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि आने वाले दिनों में हर घर को साफ पानी सुलभ हो सकेगा। जल जीवन मिशन योजना के तहत इसके क्रियान्वयन की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है।जिसके तहत पानी टंकी का निर्माण किया जा रहा है।गांवों में पेयजल किल्लत दूर होने के साथ ही प्रति व्यक्ति प्रति दिन के हिसाब से घरों तक पानी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से कोई गांव साफ पानी से वंचित नहीं रहेगा। सभी गावों को चरणबद्ध तरीके से कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाएं में मुहैया कराने हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

Share Now...