Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपांच साल में भी पूरा नहीं हो पाया सीवर का काम

पांच साल में भी पूरा नहीं हो पाया सीवर का काम

  • हादसे को दावत दे रहे हैं खोले गए गड्ढे

खेतासराय। नगर के बारा मोहल्ला से दुर्गा मंदिर तक बिछाई जाने वाली सीवर लाइन का काम पांच साल में भी पूरा नहीं हो सका। खोले गए गड्ढे में आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। धन अवमुक्त होने के बावजूद पांच साल बाद भी काम पूरा न हो पाने पर नगर प्रशासन पर सवाल खड़ा कर रहा है। बारा और बभनौटी मोहल्ला से जल निकासी हेतु पांच वर्ष पूर्व सीवर पाइप और इंटरलाकिंग का प्रस्ताव लाया गया था। इसके लिए वर्ष 2018-19 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर योजना से एक करोड़ पांच लाख का वजट पास हुआ। उसी समय 25लाख धन अवमुक्त होने पर काम शुरू करा दिया गया। सीवर का काम लगभग पूरा होने वाला था कि बाकी पैसा न आने पर ठेकेदार ने काम रोक दिया। दिसम्बर 2022 में बाकी धनराशि भी शासन से अवमुक्त हो गई। फिर भी अभी तक सीवर डालने का काम पूरा नहीं हुआ। पुरानी बाजार रोड पर दुर्गा मंदिर के सामने खुले गड्ढे में लोग आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। बीती रात आर्यनगर कला के पूर्व प्रधान आनंद बरनवाल बाइक समेत इस गड्ढे में गिरकर घायल हो गए। इसी तरह आदर्श नगर योजना के तहत वर्ष 2020-21में तीन करोड़ रुपया स्वीकृत हुआ। जिसका 10 प्रतिशत तत्कालीन अध्यक्ष वसीम अहमद के कार्यकाल में स्वीकृत हुआ। अध्यक्ष व बोर्ड के प्रस्ताव पर काम भी हुआ। बची हुई 90 प्रतिशत धनराशि दिसम्बर 2022 में स्वीकृत हुई। जिसका टेंडर भी हो चुका था लेकिन प्रशासक नियुक्त होने पर मनमाने तरीके से मानक के विपरीत काम कराकर आनन फानन में भुगतान कराई जा रही है। स्टेशन गली में जल जमाव की समस्या से दुकानदार झेल रहे हैं। काम नही हो रहा न ही सीवर लाइन पर प्रोजेक्ट को गति दी जा रही है। ईओ रवींद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जहां जहां समस्याएं मिल रही हैं उन मोहल्लों में काम कराया जा रहा है। पांच साल बीत गए लेकिन पूर्व में सीवर लाइन का काम पूरा नहीं कराया गया। उस पर काम तेजी से चल रहा है। दो सप्ताह के अंदर काम पूरा हो जाएगा।

Share Now...