जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। दैवी संपद मण्डल के गोपाल आश्रम फिरोजाबाद के अध्यक्ष स्वामी विवेकानंद सरस्वती महाराज द्वारा नगर के गुड़हाई में स्थित स्व. मेवालाल साहू सत्संग भवन में मंगलवार को शाम 5 बजे से पांच दिवसीय सत्संग का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी अरविंद साहू उर्फ बच्चा ने देते हुए बताया कि यह कथा प्रतिदिन शाम 5 बजे से होगी जिसमे महराज के अलावा अन्य संतो द्वारा भी सत्संग में भाग लेकर कथा होगी। श्री साहू ने सत्संग प्रेमियों से उक्त कथा में भाग लेकर मानव जीवन को सफल बनाने की गुजारिश की है।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
पांच दिवसीय सत्संग आज से

Previous article
Next article


